अपने प्यार को भुलाने के लिए क्या करना चाहिए
सच्चे प्यार को केसे भूले:
जब आपको किसी से प्यार हो जाता है तो उसे भूलना आपके लिए आसान नहीं होता है। क्युकी जिस इंसान को अपने अपनी जान से ज्यादा प्यार किया ओर वो ही आज आपके साथ नहीं है। तो हमे बहुत बुरा लगता है हमे उसकी याद भी आती है। दिल करता है कहीं भाग जाएं रोना आ जाता है। आंखो में आंसू आ जाते है। दिल बहुत घबराने लगता है। ये सब तब ही होता है जब आप किसी से सच्चा प्यार करते हो ओर वो आपको छोड़कर चला गया है अब आप उसे भूलना चाहते है तो ये टिप्स आपकी मदद कर सकते है।
अपने प्यार को भुलाने के लिए क्या करना चाहिए
दोस्तो सबसे पहले तो आपको ये बात अपने दिल ओर दिमाग मै बिठा लेनी है कि जो इन्सान चला गया वो कभी वापस नहीं आ सकता हो सकता है उसकी कुछ मजबूरी रही हो या फिर वो अपनी मर्जी से आपको छोड़कर चला गया हो पर अब आपको ये सोचना है कि आपको आगे क्या करना है। वो तो अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुका है शायद वो खुश भी रहने लगा हो पर आप आज भी वही खड़े हो जहां वो आपको छोड़कर गया था। एक बात याद रखना जिंदगी मै आगे बढ़ जाना चाहिए क्युकी रुका हुआ पानी भी बदबू मारने लगता है
सच्चे प्यार को कैसे भूले:
1. अपनी ग़लती को लेकर ना बैठे
बहुत से लोगो को लगता है वो मुझे छोड़कर चली गई या चला गया तो इसमें मेरी ग़लती थी मै उसे रोक लेता तो आज वो मेरे साथ होती है। अगर आप उसे उस दिन रोक लेते तो वो दूसरे दिन चली जाती इससे अच्छा है वो चली गई तो अब अपनी ग़लती ना माने ओर बार रोते ना रहे क्युकी रोने से किसी समस्या का समाधान नहीं होता।
मै पहले भी बता चुका हूं जो चला गया वो वापस आने वाला नहीं है। तो आपको भी इस बात को ध्यान रखना होगा अगर फिर भी आपको रोना आता है तो आप एक बार जी भरकर रोले क्युकी रोने से मन हल्का हो जाता है ओर फिर समस्या से लडने के लिए हमारे दिल मै अच्छे विचार पैदा होते है।
बस एक बात का हमेशा ध्यान रखे एक इन्सान के चले जाने से आपकी जिंदगी नहीं रुकती है आपकी जिंदगी मै ओर भी बहुत लोग है जो आपसे बहुत ज्यादा प्यार करते है।
2. नए दोस्त बनाएं
दोस्ती हमारे जीवन मै एक अलग ही महत्व रखती है क्युकी दोस्त के बिना जीवन ही सुना होता है। अगर आप प्यार को भूलना चाहते है तो आप इसके लिए दोस्तो को सहारा ले सकते है। इसके लिए आप नए नए दोस्त बनाए ओर उनके साथ बाहर घूमने जाएं ताकि आपको अच्छा फील हो सके
जितना हो सके बुरी आदतों से दूरी बना ले बहुत से लोग नशा करने लग जाते है। शराब पीने लग जाते है इससे आपकी ही जिंदगी बर्बाद होती है क्युकी इन सबसे किसी का कुछ नहीं जाता जाने वाला जा चुका है। ओर अब को वापस नहीं आने वाला।
3. अकेले ना रहे
पढ़े- कैसे पता करें गर्लफ्रेंड धोका दे रही हैये सबसे जरूरी टॉपिक है क्युकी जब भी कोई लड़की या आपका प्यार आपको छोड़कर जाता है। तो आपका मन किसी से। बात करने को नहीं करता आपको लगता है कि आप बस अकेले रहे। तो आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है अकेले रहने से अपने मन मै नेगेटिव ख्याल आते है ओर हम सिर्फ उस इंसान के बारे मै सोचते है जिसने जाने से पहले हमारे बारे मै एक बार भी नहीं सोचा।
मैने बहुत से लोगो को देखा है वो देवदास बन जाते है ओर सिर्फ दर्द भरे गाने सुनते है। ओर शराब या सिगरेट पीते है पर दोस्तो आपको ऐसा नहीं करना है। इन सबसे आपका ही नुकसान होता है।
इसलिए आप अकेले बिल्कुल भी ना रहे अपने परिवार को समय दे बाहर घूमने जाएं ओर अपने आप को किसी काम मै व्यस्त रखे ताकि आपको उसकी याद ही ना आए हो सके तो अपने दोस्तो को अपने दिल कि बात बताएं जिससे कि आपका मन भी हल्का हो जाए क्युकी बताने से दर्द कम हो जाता है।
आपको ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार के साथ सबसे ज्यादा अपनी मां के साथ बिताना चाहिए क्युकी मां तो हर तकलीफ का मरहम होती है। उसके पास रहने से ही हमे सुकून मिलता है। तो बस आप इन टिप्स को फॉलो करे ये आपकी मदद जरुर करेंगे।
पढ़े- ब्रेकअप के दर्द से बाहर कैसे निकले
4. नेगेटिव ना सोचे
दोस्तो आपको नेगेटिव नहीं सोचना है जब भी हमे कोई छोड़कर चला जाता है जिससे हम बहुत प्यार करते थे तो हमारे मन मै बहुत बुरे बुरे ख्याल आते है। हमे लगता है कि अब हमारा कोई नहीं है ओर लोग इस कारण बहुत अकेले हो जाते है। तो दोस्तो आपको ऐसा नहीं करना है हमेशा अपनी सोच को पॉजिटिव रखे।
बस आप ये ध्यान रखे कि अब भी बहुत से लोग है जो आपको बहुत प्यार करते है तो आप उस इन्सान के बारे मै अब सोचना बंद कर दीजिए ओर अपनी जिंदगी मै आगे बढ़ जाएं। आप रोजाना नए लोगो से बात करे उनसे दोस्ती करे ताकि आपको उसे भूलने मै आसानी हो जो आपको छोड़कर चला गया है।
तो आपको इस बात कर ध्यान रखना होगा फिर देखना आप उसे भूल ही जाओगे बस आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी ओर ये सोचना होगा कि जो हो गया सो हो गया आप उसे अब बदल नहीं सकते है।
पढ़े- लडको कि कोनसी बात लड़कियों को पसंद आती है
5. पुरानी यादों को अपने पास ना रखे
ये सबकी बहुत ही गंदी आदत है। उसके जाने के बाद भी लडके उसकी फोटो को देखकर रोने लगते है। जैसे कि वो आकर आपको चुप करा देगी तो आप ये भूल ही जाओ क्युकी ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।
तो आप उसकी सारी यादो को मिटा देंगे तो आपके लिए ये अच्छा होगा ओर आपको उसे भूलने मै भी आसानी होगी तो आप इस बात को जरुर ख्याल रखे। उसकी चैट भी डिलीट कर दे। मै जानता हूं ये आसान नहीं होगा पर अगर आपको उसे भूलना है तो आपको ये करना ही पड़ेगा।
क्युकी जब तक आपके फोन मै उसकी फोटो ओर चैट रहेगी आपका दिल करेगा कि आप एक बार देख ले पर इससे कुछ होने वाला नहीं है आप उल्टा उदास हो जाओगे आपको वो सब याद आने लगेगा जो वक्त आपने उसके साथ बिताया था। ओर फिर आप रोने लग जाओगे जिससे अच्छा है आप सब कुछ डिलीट कर दे ओर एक नई शुरुवात करे।
6. नई शुरुवात करे
जो हो गया है उसे छोड़कर अब आपको अपनी जिंदगी मै आगे बढ़ना ही होगा क्युकी अब आपके पास कोई रास्ता नहीं है। इसलिए अपने कैरियर पर ध्यान दे रोजाना का अपना गोल बनाए ओर उसे पूरा करना मै लग जाए हर दिन मेहनत करे अपने सपने पर ध्यान दे।
बस आपको ये सोचना होगा कि उसके आने से पहले भी आपकी जिंदगी थी जिसे आप जीते थे बाद आप उस पर ध्यान दे ये ना सोचे की ये क्या हो गया इसमें मेरी क्या ग़लती थी।
आप रोजाना वर्कआउट करे या फिर योगा करे क्युकी योगा से ही सब कुछ होगा इसलिए आप योग करे अपने मन को शांत करे उसके बारे मै ना सोचे तो आप उसे भूल भी जाओगे ओर सफलता एक दिन आपके कदम चूमेगी।
7. Final word's
दोस्तो मै आशा करता हूं कि आपको हमारा आज का लेख
अपने प्यार को भुलाने के लिए क्या करना चाहिए पसंद आया होगा। मै जानता हूं अपने प्यार को भूलना आसान नहीं होता है। पर ये आपकी जिंदगी है तो आपका तय करना है कि आपको अपनी जिंदगी एक इन्सान के लिए बर्बाद करनी है जिसके जाने से पहले आपके बारे मै नहीं सोचा ओर आपको छोड़कर चला गया।
या फिर आपको अपने जीवन मै ऐसा कुछ कर जाना है कि वो आपकी झलक देखने को तरस जाएं। मै आशा करता हूं आप मेरी बात समझ गए होंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ फेसबुक ओर व्हाट्सप्प पर जरुर शेयर करे ओर कॉमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया जरुर बताएं।
हमारे ब्लॉग के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे ब्लॉग को अभी सब्सक्राइब करें।
आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
रिलेटेड आर्टिकल्स:
लड़की किसी ओर से प्यार करती है तो क्या करे
लड़की इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए
प्यार में धोका मिले तो क्या करे
Tage: अपने प्यार को कैसे भूले, सच्चे प्यार को भूलने का तरीका, अपने प्यार को भुलाने के लिए क्या करना चाहिए
Post a Comment
Post a Comment
Do not enter any spamming comment