शिक्षक दिवस पर कविता। Teacher's day poem in Hindi। Poem on Teachers day


शिक्षक दिवस पर कविता। Teacher's day poem in Hindi। Poem on Teachers day

शिक्षक दिवस पर कविता:: 

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप सब, मै आज आपके लिए शिक्षक दिवस पर कविता। Teacher's day poem in Hindi। Poem on Teachers day लेकर आया हूं जिसे पढ़कर आपको बहुत अच्छा लगेगा और आप शिक्षक दिवस पर ये अपने शिक्षक को समर्पित कर सकते है, जैसा कि आप सबको पता है शिक्षक दिवस भारत में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में हर वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। तो हम बिना किसी देरी के आज की पोस्ट की शुरवात करते है।।

शिक्षक दिवस पर कविता। Teacher's day poem in Hindi। Poem on Teachers day

Teacher's day poem in Hindi।शिक्षक दिवस पर कविता।Poem on Teachers day in Hindi

Content:

1. शिक्षक दिवस पर कविता
2. Teacher's day poem in Hindi
3. Poems on Teachers in Hindi
4. गुरु पर हिंदी कविता
5. Teacher's day poem in Hindi
6. Hindi poems teacher's day
7. शिक्षक पर कविता
8. Best Poem teacher's day in Hindi


1. शिक्षक दिवस पर कविता

जिसने जीवन की सही राह दिखाई 
वो होता है शिक्षक
अंधेरे में उजाला होता है शिक्षक
ज्ञान का पुंज होता है शिक्षक

हम रहते है जिसकी छांव मै
वो शीतल वृक्ष होता है शिक्षक
जिंदगी के हर गम में
कड़वी दवाई जैसा मरहम होता है शिक्षक

अपने लक्ष्य को प्राप्त करना सिखाता
जीवन का जो सार बताता
बुराई से हमें लड़ना सिखाता
ऐसा महान गुरु होता है शिक्षक

जिंदगी में कर्तव्य पथ पर बढ़ना सिखाता 
सही गलत का अर्थ बताता
ऐसा ज्ञान का दीपक होता है शिक्षक
हमारे लिए सबसे अनमोल
हमारी जान होता है शिक्षक

उसकी महानता के आगे हम छोटे पड़ जाते
हमेशा शिष्य का फर्ज निभाते
शिक्षक से ज्ञान लेकर
हम सबको शिक्षा का महत्व बताते।।


2. Teacher's day poem in Hindi

जिसने जीवन का सार दिया,
हमको शिक्षा का उपहार दिया,
जिसने हमें सम्मान दिया,
ज्ञान रूपी अभिमान दिया,
जीवन जीने का स्वाभिमान दिया,
ज्ञान रूपी आत्म सम्मान दिया,
ऐसे शिक्षक के चरणों में हम सर झुकाते हैं,
आज हम सब मिलकर शिक्षक दिवस मनाते हैं,
गुरु होता है राष्ट्र का उत्थान,
हम सब करेंगे उसका सम्मान,
उसने जो दि है हमें शिक्षा,
हम सब करेंगे उसका मान,
जग में करेंगे नाम रोशन,
हम करेंगे गुरु का सम्मान,
ऐसे शिक्षक के चरणों में हम सर झुकाते हैं
आज हम सब मिलकर शिक्षक दिवस मनाते हैं।।


3. Poems on Teachers in Hindi

उनसे रिश्ता कुछ अलग सा होता है
घर हमारी दुनिया तो
स्कूल हमारा जहान होता है
गुरु के चरणों में ईश्वर का स्थान होता है

मां हमारी पहली शिक्षक
तो गुरु हमारा दूसरा शिक्षक होता है
कभी हमें डांट देता है तो
कभी प्यार से सर पर हाथ फेर देता है
मां के बाद दूसरा भगवान होता है
गुरु के चरणों में ईश्वर का स्थान होता है

हम कुछ भी कह दे नादनी मै
वो हंसकर टाल देता है
मजाक करना उसका स्वभाव होता है
गुरु के चरणों में ईश्वर का स्थान होता है

वो भी हमारी फिक्र करता है
लेट आने पर हमें पूछता है
अपने बच्चो की तरह प्यार करता है
गुरु के चरणों में ईश्वर का स्थान होता है

हम नहीं करते कहीं बार उसका सम्मान
पर वो हर बार हमें प्यार करता है
उसके मन में सब बच्चो का सम्मान बराबर होता है
गुरु के चरणों में ईश्वर का स्थान होता है!!


3. Poems on Teachers in Hindi

वो दिन आज भी याद आते है
गुरुजी आज भी याद आते है
हमारे लिए थे वो दिन सुनहरे
वो दिन आज भी याद आते है

जब हम स्कूल पहली बार गए थे
नई ड्रेस नया बस्ता लेकर गए थे
उम्मीदों को नया रस्ता लेकर गए
हम वहां ज्ञान का सार लेने गए थे

गुरुजी ने हमें अच्छे से पढ़ाया था
हम ज्ञान का रास्ता दिखाया था
हमने उनके चरणों में
अपना शीश नवाया था

गुरु आज भी सम्मान का पात्र होता है
उससे ही दुनिया का सार होता है
चारो वेदों का ज्ञान है उसमे
गुरु के बिना कहा संसार होता है!!


4. गुरु पर हिंदी कविता

आजकल कुछ अलग हो गया है
गुरु शिष्य का रिश्ता कुछ अलग हो गया है
पहले जो सिर्फ गुरु हुआ करता था
अब वो दोस्त भी हो गया है

जो बात हम कहने से डरते थे
आज वो खुद पूछ लेता है
हमारे दिल के सारे सवालो को
आसानी से हल कर देता है

कभी हम होते है उदास तो हमे हंसा देता है
अंधेरे में भी प्रकाश की किरण दिखा देता है
हम कभी कभी भटक जाते है रहा से
वो हमे सही मार्ग दिखा देता है

हा आज गुरु शिष्य का रिश्ता अलग सा हो गया है
शायद अब पहले से बेहतर हो गया है
प्यार के साथ इसमें अब अपनापन भी हो गया है
गुरु का स्थान आज दिल में हो गया है!!


5. Teacher's day poem in Hindi

जब जिंदगी के सवालों को जवाब नहीं मिलता
जब हमे कोई रास्ता नहीं मिलता
हम तब जाते है गुरु के पास
जब हमे कोई अपना नहीं मिलता

वो हमे सब कुछ समझ देता है
अगर दुःखी है हम
तो प्यार से हमे गले लगा लेता है
कभी कभी हमारी गलती भी छुपा लेता है
वो हमे प्यार से समझा देता है

जब भी जिंदगी से हार मानने लगे
वो नई रहा दिखा देता है
वो हमे जीवन का नया पाठ पढ़ा देता है
जिंदगी से हार जंग लड़ना सीखा देता है

कभी नहीं मिलता कुछ सवालों का जवाब
वो हर उलझन सुलझा देता है
सबको अपनी ज्ञान रूपी धन से
धनवान बना देता है
गुरु हमको एक इन्सान बना देता है!!


6. Hindi poems teacher's day

गुरु से बड़ा स्थान किसी का नहीं है
शिक्षक से बड़ा सम्मान किसी का नहीं है
लोग क्या कहते है गुरु के बारे में
उससे बड़ा भगवन तो कोई नहीं है

जिंदगी की राह दिखाता है वो
सब कुछ हमे समझाता है वो
कभी प्यार से कभी डांट से
जीवन का मर्म बताता है वो

हमे ज्ञान देता अनोखा 
शिक्षा का महत्व बताता है वो
हमारे लिए है उसका सम्मान अपार
प्यार से गले लगाता है वो

बच्चो का ध्यान भी रखता
बच्चो का सम्मान भी करता
कभी देता उनको चॉकलेट
कभी प्यार से समझाता है वो
गुरु होता है महान 
जीवन का अर्थ बताता है वो!!


7. शिक्षक पर कविता

शिक्षक के बिना जीवन की कल्पना नहीं हो सकती
उसके बिना ये दुनिया नहीं हो सकती
वो सबसे ऊंचा रखता है स्थान
उसके बिना कभी जीवन में बहार नहीं हो सकती

जब अंधकार हमारे पास आने लगता है
जब सब ओर अंधेरा छाने लगता है
तब गुरु आता है हमारे पास
वो हमे प्रकाश दिखाने लगता है

जीवन जीने का ढ़ग सिखा देता है
हमे दुनिया का मतलब समझा देता है
पढ़कर लिखकर करना है 
माता पिता का नाम रोशन
ये हमे बता देता है

गुरु होता है सबसे प्यारा
वो हमे सब कुछ सिखा देता है
ऐसे गुरु को हम प्रणाम करते है
जीवन में उसका सम्मान करते है


8. Best Poem teacher's day in Hindi

शिक्षक से है ज्ञान सारा
शिक्षा से बनता जग उजियारा
शिक्षा के बिना कुछ भी नहीं
शिक्षक से होता है जग सारा

हमारे लिए वो ज्ञान का देवता है
वेदों का रचयिता है
भगवन ने बनाई है दुनिया
पर शिक्षक जहां मै सबसे निराला है

उससे ही है ये सृष्टि उससे ही है ज्ञान सारा
शिक्षक के होने से ही है जग मै उजियारा
हम ऐसे गुरु वर को शत शत प्रणाम करते है
उनके चरणों में अपना शीश दान करते है

एकलव्य ना सही पर हम उनकी इज्जत करते है
हम गुरु का हमेशा सम्मान करते है
आज हम शिक्षक दिवस पर उन्हें प्रणाम करते है
गुरु वर के चरणों में अपना सब कुछ समर्पित करते है!!


9. Hindi poems on teachers day

सबसे प्यारा होता है गुरु शिष्य का रिश्ता
सबसे न्यारा होता है गुरु शिष्य का रिश्ता
जहा कोई छल कपट भेदभाव नहीं
ऐसा होता है गुरु शिष्य का रिश्ता,

जिंदगी के सारे पाठ पढ़ाता है वो
हर चीज का अर्थ समझाता है वो
जिंदगी को कैसे जिया जाता है
उसका सार भी समझाता है वो

हम कर ले उसका कितना भी अपमान
सब कुछ सह जाता है वो
ऊंच-नीच का भेद मिटाकर
सबको समान शिक्षा दे जाता है वो

गुरु होता है सबसे प्यारा
इस रिश्ते का अर्थ समझा देता है वो
कभी आए जिंदगी में परेशानियां अगर
उसका हल भी बता देता है वह,

गुरु से ही बना है यह संसार
शिष्यों की जिंदगी सवार देता है वो
गुरु होता है सबसे प्यारा
जिंदगी बना देता है वो!!


10. शिक्षक दिवस पर हिंदी कविता

सारे प्रश्नों को हल करवा देता है
जो नहीं आता समझ उसे समझा देता है
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं
जीवन जीने का ढंग भी बतला देता है वो
राष्ट्र के भविष्य की नींव होता है वो

अपने सारे कर्तव्य निभाता है वो
जिंदगी का हर सबक सिखाता है वो
जब सारे रास्ते बंद हो जाते हैं
तब नई रहा दिखाता है वह

हर तकलीफ में साथ भी देता है वो
जख्मों पर मरहम लगाता है वो
गुरु होता है इस संसार में सबसे प्यारा
सारे रिश्तो से बढ़कर गुरु का धर्म निभाता है वो

शिष्य भूल सकता है गुरु को पर फिर भी
शिष्य को ज्ञान से परिपूर्ण कराता है वो
जिंदगी के कठिन शब्दों को
सरल अर्थ में बताता है वो!!


11. Teachers day poem in Hindi

शिक्षक की महिमा अपार होती है
उसके बिना ना ये जीवन रूपी नैया पार होती है
वही रहता है हमारे पास हमेशा ज्ञान बनकर
वरना तो जिंदगी में अज्ञान की अंधेरी रात होती है

शिक्षक के बिना यह जीवन कुछ भी नहीं
उसके बिना तो गम की बरसात होती है
जीवन जीने के लिए शिक्षा जरूरी है
शिक्षक के बिना कहां हमें ज्ञान की प्राप्ति होती है

हम शिक्षक का अपमान कभी कर नहीं सकते
उसके दिए ज्ञान का मोल चुका नहीं सकते
हम सिर्फ दे सकते हैं उनको सम्मान
उसके बिना उन्हें जिंदगी में कुछ दे नहीं सकते

शिक्षक से हम सब कुछ ले लेते हैं
पर मान के सिवा कुछ दे नहीं सकते
हम कभी शिक्षक का अपमान कर नहीं सकते
हम उनके बिना जिंदगी में शिक्षा प्राप्त कर नहीं सकते!!


12. Shikshak diwas par Kavita

कुछ शिक्षक हमारे चहेते बन जाते हैं
हम उन्हें जिंदगी भर नहीं भूल पाते हैं
वह होते हैं हमारे दिल की धड़कन
पर हम उन्हें कभी जता नहीं पाते हैं

हमेशा रहते हैं उनके सामने बच्चे बनकर
हम उन्हें कभी बता नहीं पाते हैं
हम भी करते हैं उनसे कितना प्यार
ये हम जता नहीं पाते हैं

उनके बिना इस संसार में 
ज्ञान मिलना मुश्किल है
शिक्षक के जैसा दुनिया में 
प्यार मिलना मुश्किल है

जहां सारे रास्ते बंद हो जाते हैं
वहां शिक्षक नया मार्ग बताता है
जीवन जीने की सही दिशा
सही सद मार्ग बताता है!!

By Divesh Biloniya


शिक्षक दिवस पर कविता, Teacher's day poem in Hindi, Poems on Teachers in Hindi, गुरु पर हिंदी कविता, Teacher's day poem in Hindi, Hindi poems teacher's day, शिक्षक पर कविता, Best Poem teacher's day in Hindi, Shikshak diwas par Kavita


Final words:

आपको ये शिक्षक दिवस पर कविता। Teacher's day poem in Hindi। Poem on Teachers day पर कविता कैसे लगी हम कॉमेंट करके जरुर बताए और इसे अपने दोस्तो ओर शिक्षक के साथ जरुर शेयर करे और शिक्षक दिवस पर अपने गुरु को सुनाए फिर मिलते है आपसे एक नई कविता के साथ, ये सारी कविताएं स्वरचित है अन्य ब्लॉग द्वार कॉपी करने पर हम कॉपीराइट क्लेम कर सकते है!!


Post a Comment

Do not enter any spamming comment