शादी के बाद किसी और से प्यार हो जाए तो क्या करें
शादी के बाद प्यार हो जाए तो क्या करे:
हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप लोग आशा करते है ठीक होंगे आज फिर से आप सब के लिए मै एक इंट्रेस्टिंग पोस्ट शादी के बाद किसी और से प्यार हो जाए तो क्या करें लेकर आया हूं। अक्सर ऐसा हो जाता है कि हमें शादी के बाद भी किसी से प्यार हो जाता है। क्युकी दिल पर किसी का जोर नहीं चलता जो हमें अच्छा लगता है हम बस उसी के होकर रह जाते है।
पर बहुत से लोगो को पता नहीं होता कि अगर शादी के बाद प्यार हो जाए तो हमें क्या करना चाहिए क्युकी अब अब किसी ओर के साथ रिश्ते मै बंध चुके हो तो बार बार हमें ये ख्याल आता है कि क्या शादी के बाद प्यार करना ग़लत है। या फिर सही है तो अगर आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो आपको भी शादी के बाद किसी से प्यार हुआ होगा अगर आपके मन में भी ये सब सवाल है तो आपके सारे सवालों के जवाब आज की पोस्ट में मिल जाएंगे।
शादी के बाद किसी और से प्यार हो जाए तो क्या करें
1. शादी के बाद प्यार क्यों होता है
सबसे पहले हमें ये पता करना जरुरी है कि आखिर हमें शादी के बाद प्यार क्यों हो जाता है। क्युकी हम पहले से ही किसी के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके है। तो इसके बहुत से कारण हो सकते है। जिससे आपकी शादी हुई है या तो वो आपसे प्यार नहीं करता या फिर उसकी शादी आपसे जबदस्ती करवाई गई हों।
पर कहते है ना जो दिल को अच्छा लग जाता है फिर वो सही गलत नहीं देखता है। पर अगर आपके रिश्ते मै प्यार और समझ नहीं है आप दोनों एक दूसरे से दिल की बात नहीं कह सकते तो ऐसे में चांस ज्यादा बढ़ जाते है कि आपको किसी ओर से प्यार हो जाएं। क्युकी जब हमें अपने पार्टनर का सहारा नहीं मिलता तो हम बाहर उसकी कमी को पूरा करने के लिए सहारा दुंढने लगते है। ओर फिर हमें कोई ऐसा मिल जाता है जो उसकी कमी को पूरा कर दे ओर हम इसे प्यार का नाम दे देते है।
पढ़े- गर्लफ्रेंड को खुश कैसे रखे
2. हमें क्या करना चाहिए
अब बात आती है अगर हमें किसी से शादी के बाद प्यार हो गया तो हमें क्या करना चाहिए सबसे पहले आप पता कर ले की क्या आपको सच में उससे प्यार है क्युकी बहुत सी बार ऐसा होता है कि हम सहारे को प्यार समझ बैठते है ओर अपनी जिंदगी खुद बर्बाद कर लेते है जिससे कि हमें बाद मै पछताना पड़ता है।
तो आपको ऐसा नहीं करना है आप पहले अच्छे से सोच समझ ले उसके बाद ही कोई फैसला है। क्युकी रिश्ते कांच कि तरह होते है अगर एक बार टूट जाए तो वापस कभी जुड़ नहीं सकते।
पढ़े- प्यार मै धोका मिले तो क्या करे
3. अपने पार्टनर से बात करे
अगर आपको शादी के बाद किसी से प्यार हो गया है तो आपको सबसे पहले अपने पार्टनर के साथ बात करनी चाहिए क्युकी उसका पूरा हक़ बनता है इस बारे मै जानने का आपके जीवन पर सिर्फ आपका अधिकार नहीं है। आपसे ओर भी लोगो की जिंदगी जुड़ी हुई है।
इसलिए कोई मै फैलसा लेने से पहले अपने पार्टनर से अच्छी तरह से बात कर ले अगर आप दोनों ही एक साथ नहीं रहना चाहते तो आप फिर खुद से फैसला कर सकते है। पर ये बताने से पहले आप अच्छी तरह से सोच समझ ले तब ही जाकर अपने पार्टनर से बात करे
पढ़े- लड़कियां लड़कों मै क्या नोटिस करती है
4. अपने दिल से पूछे
जब भी कभी ऐसी परिस्थिति आए तो आपको अपने दिल से पूछना चाहिए कि क्या आप सही कर रहे है क्युकी आप एक साथ चार जिंदगियों को बर्बाद कर सकते है अगर सामने वाला भी शादीशुदा हुआ तो पर इन सबसे कुछ हासिल होने वाला नहीं है।
आपको अपने दिल से पूछना चाहिए कि आप जो कर रहे है क्या हो सही है। क्या आप अपने पार्टनर को धोका नहीं दे रहे है अगर आपका पार्टनर आपसे प्यार करता होगा तो क्या ये उसके साथ गलत नहीं होगा सवाल बहुत सारे होते है पर इन सवालों के जवाब आपको खुद खोजने पड़ेंगे।
क्युकी शादी के पहले आप आजाद होते है अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी सकते है। पर शादी के बाद आप पर कुछ ज़िम्मेदारियां भी आ जाती है। आपको हर कदम संभलाकर रखना पड़ता है। मै सिर्फ आपको सही जानकरी देना चाहता हूं पर फैसला आपको करना है कि क्या आप सही कर रहे है। तो अगर आप के साथ भी ऐसा हुआ है तो आप अकेले मै बैठकर जरुर सोचे ओर अपने दिल से पूछे की क्या आपने जो किया है वो सही है।
5. Final words
दोस्तों मै आप से बस इतना ही कहना चाहूंगा कि ये जिंदगी आपकी है आप इसे जैसे मर्जी जी सकते है। पर सही गलत का फैसला आपको करना है। क्युकी आखिर आप किसी को धोका दे रहे है अगर आपकी शादी हो गई है ओर आपके बच्चे है तो आपको उनके बारे मै भी सोचना होगा अगर आपके बीच मै समझ कि कोई कमी है कोई बात है।
तो आप अपने पार्टनर से इस बारे मै बात करे उसे अपने दिल का हाल बताए तो हो सकता है आपके बीच सब ठीक हो जाए क्युकी जिंदगी कभी दूसरा मौका नहीं देती अगर एक बार रिश्ते खराब हो गया तो फिर आप कहीं के नहीं रहेंगे क्युकी आप जिससे से प्यार करते हो वो कैसा है आपको पता नहीं है शायद आप उसके बारे मै कुछ नहीं जानते है।
ओर आप जिसके साथ रह रहे है जिसके साथ आपकी शादी हुई है आप उसके बारे मै सब कुछ जानते है। मेरा फर्ज सिर्फ आपको बताना था आगे फैसला आपको करना है। अगर हमारा आज का लेख शादी के बाद किसी और से प्यार हो जाए तो क्या करें आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर जरुर करे अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते है तो आप कॉमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। मै आपके सवालों का जवाब जरुर दूंगा। आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Tage: शादी के बाद किसी और से प्यार हो जाए तो क्या करें, शादीशुदा से प्यार हो जाए तो क्या करे, शादी के बाद प्यार हो जाए तो क्या करे
Post a Comment
Post a Comment
Do not enter any spamming comment