Holi Essay In Hindi। होली पर निबंध

Holi Essay In Hindi। होली पर निबंध

Holi Essay In Hindi:

हेल्लो दोस्तों कैसे हो आप लोग आशा करता हु ठीक होंगे आज मैं आप सबके के लिए Holi essay in hindi। होली पर निबंध लेकर आया हूं। यह तो आप सभी जानते हैं कि होली हमारे भारत का कितना महत्वपूर्ण त्यौहार होता है और इस पर्व को हम सब बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाते हैं भारत में होली हर वर्ष मार्च के महीने में मनाई जाती है वह इस समय गेहूं की फसल भी कट रही होती है जिससे कि इसका आनंद और बढ़ जाता है थोड़ी हल्की गर्मी और सुहाना मौसम होता है।।

आज हम उसी होली पर निबंध लिखने वाले हैं उससे पहले आपको होली के बारे में कुछ जरूरी बातें जान लेनी चाहिए कि आखिर होली क्यों मनाई जाती है और किस लिए मनाई जाती है।। बहुत से छोटे बच्चों को होली का निबंध लिखना नहीं आता है या उन्हें उसके बारे में जानकारी नहीं होती है इसीलिए मैं आपको यहां पर होली का निबंध लिखकर उसकी पूरी जानकारी देकर बताऊंगा आप इसकी मदद से अपना एक अलग निबंध तैयार कर सकते हैं।।

इन्हें भी पढ़े
स्वच्छ भारत अभियान पर निबंध
जीवन का लक्ष्य निबंध
प्रदूषण पर निबंध
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध

Holi essay in hindi। होली पर निबंध

Holi essay in hindi। होली पर निबंध

1. प्रस्तावना

होली प्रतिवर्ष मार्च के महीने में पूरे भारतवर्ष में मनाई जाती है होली का भारतीय परंपरा में एक महत्वपूर्ण योगदान है और इस दिन सभी रंगों से और गुलाल से होली खेलते हैं और आपस के एक दूसरे के भेदभाव मिटाकर गले लगते हैं होली एक ऐसा त्यौहार है जहां पर दुश्मन भी गले मिल जाते हैं और होली के 1 दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है जो कि हमारी भारतीय परंपरा का एक अटूट हिस्सा है।।

2. होली क्यूं मनाई जाती है:

होली भारत में इसीलिए मनाई जाती है क्योंकि यह अच्छाई पर विजय का प्रतीक समझा जाता है। जब भक्त पहलाद ने अपने पिता हिरण्यकश्यप की बात मानने से इनकार कर दिया था और उसने भगवान विष्णु की भक्ति नहीं छोड़ी।

तब हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका को यह आदेश दिया कि वह प्रह्लाद को लेकर जलती हुई चिता में बैठ जाए जिससे कि वह पहलाद को आसानी से मार सके होलिका को यह वरदान था कि वह अग्नि में नहीं चल सकती थी पर वह जैसे ही प्रह्लाद को लेकर अग्नि में बैठी तो भगवान विष्णु ने प्रहलाद को बचा लिया और होलिका उसी अग्नि में जलकर मर गई उसी दिन से होली मनाई जाती है और इसे हम होलिका दहन भी कहते हैं।।

3. होली पर प्राचीन परंपरा

ऐसी बहुत सारी प्राचीन परंपराएं हैं जो होली पर पूरी की जाती हैं और अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग गांव में उनका महत्व अलग होता है होली के 15 दिन पहले से गांव में होली का जश्ने शुरू कर दिया जाता है और एक मान्यता है कि होली का डांडा गाड़ दिया जाता है।।

होली पर शाम को होलिका दहन किया जाता है जिसमें गेहूं की बालियां जलाई जाती हैं और उन्हें खाया जाता है लोगों का ऐसा मानना है कि उन्हें खाने से दांत नहीं टूटते हैं और हमें अच्छा स्वस्थ सुखी जीवन और स्वास्थ्य प्राप्त होता है।।

4. होली कैसे मनाई जाती है

भारत के हर घर मैं आखिर होली मनाई कैसे जाती है होली हमेशा रंगों से ही खेली जाती है और रंग हमारी जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह हमारे जीवन में खुशियां लाने का काम करते हैं।

होली के 1 दिन पहले जब होलीका दहन हो जाता है तो दूसरे दिन को धूलंडी के नाम से जाना जाता है और उस दिन सभी लोग और घर की औरतें होली खेलती हैं और गुलाल से एक दूसरे को रंग लाया जाता है छोटे बच्चे पिचकारी लेकर एक दूसरे पर कलर उड़ाते हैं और हर के लोग सभी एक दूसरे को गले मिलते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।।

उसके बाद सभी लोग घर से बाहर जाते हैं और एक दूसरे के साथ होली का महापर्व उत्सव मनाते हैं सभी एक दूसरे के गले मिलते हैं और मिठाइयां बांटते हैं होली पर बहुत सारे पकवान भी पकवान भी बनाए जाते हैं और इसी तरह होली का उत्सव
हर वर्ष भारत में मार्च के महीने में मनाया जाता है।।

पढ़े: प्रदूषण पर निबंध

5. होली का गलत प्रभाव:

पर होली के कुछ गलत प्रभाव भी हैं जो पढ़ते हैं एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होली के दिन ही होते हैं। क्योंकि बहुत से लोग शराब पीकर और नशे में होली खेलते हैं जुआ खेलते हैं और फिर वाहन चलाते हैं ऐसे में एक्सीडेंट होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ जाती हैं।

और अक्सर ऐसा माना जाता है कि होली के दिन ही सबसे ज्यादा मौतें होती हैं तो हमें होली पर इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि हम शराब ना पिए जुआ ना खेले क्योंकि यह सब गलत आदतें होती हैं होली तो रंगों का त्योहार होता है दो दिलों का मिलन होता है इसीलिए होली को उसी तरह से मनाएं इस तरीके से हम होली को मनाते आ रहे हैं।।।।

पढ़े: दिवाली पर निबंध

6. होली से क्या सीख मिलती है:

होली से हमें यह सीख मिलती है हमें हमेशा अच्छे रास्ते पर चलना चाहिए और हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए जिस तरीके से भक्त पहलाद ने सच्चाई रास्ता नहीं छोड़ा और अंत में उसकी विजय हुई उसी तरह हमें भी हमेशा सही रास्ते पर चलना चाहिए और बुराई का साथ कभी भी नहीं देना चाहिए।

अगर हम किसी लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं और वह हमें नहीं मिल रहा है तो हमें उसके लिए गलत रास्ता कभी भी नहीं अपनाना चाहिए हमें हमेशा सही दिशा में मेहनत करनी चाहिए और सच्चाई के साथ आगे बढ़ना चाहिए जिससे कि हम उस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकें और अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान भी इसमें आपका साथ देते हैं।।

होली से जो दूसरी बड़ी सीख हमें यह मिलती है वह यह है कि हमें कभी भी किसी से दुश्मनी नहीं करनी चाहिए और अगर किसी से से दुश्मनी है तो हमें उसे बुलाकर उससे पहले मिलना चाहिए क्योंकि होली पर यही हमें सिखाया जाता है कि होली पर तो दुश्मन भी गले लग जाते हैं क्योंकि ये रंगों का त्योहार होता है और रंगों का त्योहार को हम अच्छे से मनाएंगे तो हमारी जिंदगी में भी खुशियों के रंग भर जाएंगे इसीलिए आपको यह सीख अवश्य याद रखनी चाहिए।।

पढ़े: जल प्रदूषण पर निबंध

7. उपसंहार

होली के बारे में हम सब कुछ उपरोक्त विषय में बता चुके हैं और होली हमारे जीवन में जितना महत्वपूर्ण त्यौहार है इसका अंदाजा हमें इसी बात से हो जाता है की होली के दिन सब प्यार मोहब्बत से एक दूसरे के गले मिलते हैं और एक नई मिसाल कायम करते हैं इसीलिए हमें हर वर्ष होली का त्यौहार बड़े ही शांति सद्भावना और प्यार से मनाना चाहिए।।

पढ़े: ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध

अंतिम शब्द: दोस्त मैं आशा करता हूं आपको हमारा आज का आर्टिकल Holi essay in hindi। होली पर निबंध जरूर पसंद आया होगा अगर आप इससे संबंधित कोई भी सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप को ये अच्छा लगा हो तो आप इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि दूसरे लोग भी होली के बारे में जान सकें और होली के महत्व के बारे में और दूसरे लोगों को बता सकें ताकि हम ज्यादा से ज्यादा भारत के इस महापर्व को बड़े प्यार से मना पाए।।

दोस्तों आप आज के इस  Holi essay in hindi। होली पर निबंध को अपने अनुसार लिख सकते हैं और इसके द्वारा आप अपना खुद का एक अलग निबंध तैयार कर सकते हैं मैंने आपको यहां पर Holi essay in hindi। होली पर निबंध कि सारी जानकारी दी है और मैं आशा करता हूं यह आपको जरूर पसंद आई होगी। इसलिए को पूरा पढ़ने के लिए और हमारे ब्लॉग पर विजिट करने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।।

मित्र की आवश्यकता पर निबंध

Post a Comment

Do not enter any spamming comment