क्या प्यार करना पाप है | प्यार करना सही है या गलत
क्या प्यार करना पाप है: हेल्लो कैसे हो आप लोग आशा करते है ठीक होंगे। क्या प्यार करना ग़लत है ये सवाल सब के मन में आता है। और जब भी प्यार का नाम आता है हमे उस इन्सान की याद आ जाती है जिससे हम बहुत प्यार करते थे।
ये दौर सबके जीवन में आता है जब हमे किसी से प्यार हो जाता है जिसको बस आज तक सोचा था जब उसको हकीकत मै देखते है तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। बस उसे देखते रहे पूरी जिंदगी उसके नाम कर दे यही चाहत रहती है।
पर आजकल यही सवाल सबके मन में रहता है क्या प्यार करना ग़लत है क्या किसी को दिल से चाहना ग़लत है। पर इस सवाल का जवाब जाननें से पहले आप ये समझ ले कि प्यार होता क्या है।
1. प्यार क्या होता है
आजकल के लड़के लड़कियों के लिए प्यार बस मजाक बनकर रह गया है। क्युकी वो जिस उम्र मै होते है उस उम्र मै आकर्षण आम बात है। और वो उसी आकर्षण को प्यार समझ बैठते है। फिर प्यार को बदनाम करते है और अपनी किस्मत को दोष देते है।
पर ऐसा नहीं है प्यार तो बस एक एहसास होता है एक फीलिंग होती है। जिसे बस महसूस किया जा सकता हैजहां पर हमे कुछ पाने कि हसरत नहीं होती बस हम उसे खुशियां देना चाहते है। जहां हमे उसकी रूह से मोहब्बत होती है ना कि उसके जिस्म की चाहत होती है। प्रेम को परिभाषित नहीं किया जा सकता उसे बस महसूस किया जा सकता है।
2. क्या प्यार करना पाप है
प्यार के बहुत से मायने होते है। पर प्यार करना बिल्कुल भी पाप नहीं है पर आप जिससे प्यार करते हो क्या वो भी आपको प्यार करता है। अगर वो आपको प्यार नहीं करता आप जबरदस्ती चाहते है कि वो प्यार करे तो फिर ये ग़लत होता है।
क्युकी प्यार मै समर्पण होता है जबरदस्ती हम किसी से प्यार नहीं कर सकते है और ना ही करवा सकते है। अगर आप किसी को मजबूर करते है। उसके साथ जबरदस्ती करते है तो फिर ये बिल्कुल ग़लत होता है।
पर प्यार की कोई एक शर्त नहीं होती बहुत से होती है। जहां हमे कभी कभी लगता है कि प्यार करना पाप है। या फिर सही है।
3. क्या आप झूठ बोल रहे है
किसी से झूठ बोलकर प्यार करना पाप होता है। झूठ कि नींव पर टिका हुआ रिश्ता कभी नहीं चल पाता अगर आप किसी का प्यार पाने के लिए झूठ का सहारा लेते है तो आप अपने प्यार के साथ ओर किसी दूसरे कि भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे है और आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना चाहिए।
आप जिससे प्यार करते हो उसको आपके बारे मै सब पता होना चाहिए। अगर आप उससे कोई ऐसी बात छुपा रहे हो जो उसका जानना बहुत जरूरी है। तो आप अपने रिश्ते के साथ ओर प्यार के साथ ग़लत कर रहे हो।
4. किसी रिश्ते मै रहते हुए प्यार करना
मैने अक्सर ऐसा देखा है कि लोग किसी के साथ रिश्ते मै होते हुए भी किसी ओर से प्यार करते है। पर ये बिलकुल भी सही नहीं है हम इस प्यार को पाप कह सकते है। क्युकी आप सबको धोका दे रहे है।
अगर आप पहले से किसी रिश्ते मै बंध चुके है या फिर किसी से प्यार करते है तो आपका किसी ओर के साथ सम्बन्ध होना पाप ही कहलाता है। चाहे आप उससे मोहब्बत करते हो।
अगर आप ऐसा कर रहे है तो आप एक साथ चार जिंदगी बर्बाद कर देते है। ओर ऐसे प्यार को समाज भी नाजायज मानता है। अगर आप किसी ओर से प्यार करते है ओर अपने पार्टनर के साथ नहीं रहना चाहते तो आप उसे बता सकते है फिर आपका प्यार करना ग़लत नहीं होगा।
पर आप उसे धोका देकर ये सब कर रहे है तो आपका प्यार करना पाप ही होगा। क्युकी प्यार तो सबसे पवित्र रिश्ता होता है प्यार मै धोके की कोई जगह नहीं होती है। तो आपको इस बात को ध्यान जरूर रखना चाहिए।
5. मां बाप को धोका देना
प्यार करना बिलकुल भी ग़लत नहीं होता क्युकी हम किसी से प्यार करते है ये हमारे बस मै नहीं होता है। प्यार तो अपने आप होता है। पर आपको इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि आपके मां बाप को इस बारे मै पता है।
मै जानता हूं ये बात अपने मां बाप को कोई नहीं बता सकता क्युकी बहुत से घरों में आज भी प्यार को गुनाह माना जाता है ओर करना पाप समझा जाता है। पर आपको इस बात को भी ध्यान रखना होगा कि आपके मां बाप ने आपको बचपन से पाला है। अगर आप उनको छोड़कर किसी के साथ भाग जाते हो तो फिर प्यार करना ग़लत ही होगा।
क्युकी आप एक प्यार के लिए आपके कई रिश्तों को छोड़कर चले जाते है। जो आपको बहुत प्यार करते है। मै आपको पहले ही बता चुका हूं प्यार के बहुत से मायने होते है। प्यार तो सब कर लेते है पर प्यार को निभाना कोई नहीं जानता आपको सब रिश्तों को साथ लेकर चलना पड़ता है।
अगर प्यार करना पाप नहीं है तो क्या मां बाप को धोका देना सही है। इस बात का जवाब शायद ही कोई दे पाएगा क्युकी अपने प्यार को भूलना बहुत मुश्किल होता है। पर हम मां बाप को भी नहीं छोड़ सकते है।
Final words: दोस्तो मैने जो भी आपको बताया है वो अपने अनुभव से ही बताया है। हर चीज की सही जानकारी देना ही हमारा उद्देश्य होता है। प्यार करना ग़लत नहीं होता है पर हम कुछ चीजों को नजरंदाज कर देते है जो की बिलकुल ही ग़लत है। अगर आप किसी से प्यार करते है तो आपने कोई पाप नहीं किया है।
प्यार के बिना तो दुनिया को चल पाना असंभव होता है। एक प्यार ही होता है जो हमे एक दूसरे से जोड़े रखता है।अगर आपको हमारा लेख क्या प्यार करना पाप है पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तो पर परिवार के साथ जरुर शेयर करे। आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Post a Comment
Post a Comment
Do not enter any spamming comment