क्या क्रिप्टो आपको करोड़पति बना सकती है?

क्या क्रिप्टो आपको करोड़पति बना सकती है?

दोस्तों आपने क्रिप्टो करेंसी के बारे मैं तो जरूर सुना होगा और आपके मन मैं ये एक सवाल जरूर आता होगा की "क्या क्रिप्टो आपको करोड़पति बना सकती है।"तो इसका जवाब है हां बिलकुल हां। क्रिप्टो आपको करोड़पति बना सकती है। कैसे? अंत तक बने रहिएगा हमारे साथ इस आर्टिकल मैं बहुत ही अच्छी जानकारी शेयर करेंगे आपके साथ। 

क्या क्रिप्टो आपको करोड़पति बना सकती है?

पिछले दशक मैं ये 5 लोग है जो क्रिप्टो से करोड़पति बने है।

  1. ग्लौबर कॉन्टेसोटो- 
  2. एरिक फिनमैन
  3. राचेल सीगल
  4. केन एलिस
  5. टॉमी और जेम्स

आइए इनकी कहानी जान लेते है। 


1. ग्लौबर कॉन्टेसोटो- 


दोस्तो ग्लौबर कॉन्टेसोटो बहुत ही गरीब पृष्ठभूमि से आते हैं पर यह एक बहुत ही अच्छे इंसान थे। जब इन से किसी इंटरव्यू में पूछा गया तब उन्होंने बताया कि यह वास्तव में एक बहुत ही गरीब इंसान थे और उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है यह वैसे तो ब्राजील के रहने वाले थे पर किसी कारणवश इनको ब्राजील से अमेरिका जाना पड़ा वह अपने माता पिता के साथ वहीं पर रहने लग गए। जब ग्लौबर कॉन्टेसोटो के पास कुछ भी नहीं था तब इन्होंने एक संगीत कंपनी में काम किया और ऐसी बहुत सी जगहों पर काम किया जहां से यह थोड़े बहुत पैसे कमा सकें यह अपने करोड़पति बनने के पहले की स्टोरी एक इंटरव्यू में बताते हुए कहते हैं कि इन्होंने करोड़पति बनने से पहले बहुत जगहों पर काम किया है इन्होंने बहुत सारे शेयरों में भी काम किया है।


एक दिन कॉन्टेसोटो को डोगे के बारे मैं पता लगा। उसने इसमें निवेश करने के बारे में सोचा इसके पास ज्यादा पैसे नहीं थे फिर भी इसने अपने उधार लिए हुए स्टॉक मार्केट के सारे शेयर बेच दिए और डॉगकॉइन खरीद लिया। एक दिन कॉन्टेसोटो को पता लगा की उसके खरीदे हुए कॉइन की कीमतें आसमान छूने लगी है। और इस तरह कॉन्टेसोटो 33 साल की उम्र मैं एक करोड़पति इंसान बन गया।


2. एरिक फिनमैन-


एरिक फिनमैन नाम का एक 11 साल का बच्चा था वह कभी भी स्कूल नहीं जाना चाहता था। क्योंकि उसका स्कूल जाने के लिए मन नहीं करता था ना ही उसका पढ़ाई करने का मन करता था। इसलिए कभी-कभी उसका टीचर उसे यह भी कहता था कि तू अपनी जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगा। ये बात एरिक फिनमैन को बिल्कुल भी अच्छी नही लगी। एरिक फिनमेन जब एक दिन अपने भाई के साथ बाहर गया तब उसमे किसी को देखा जिसने एक टी शर्ट पहन रखी थी। पर उस पर Bitcoin लिखा हुआ था। 


एरिक फिनमैन ने इसके बारे मैं अपने भाई से पूछा की ये क्या है। तो उसने उसे इसके बारे मैं बताया। एरिक फिनमैन के लिए ये एक बहुत अच्छी प्रेणादायक बात थी। इसलिए जब एक दिन उसकी दादी ने उसे $1000 दिए तो एरिक फिनमैन ने इसे Bitcoin मैं निवेश कर दिया। बिटकॉइन उस समय $10 तक ही सीमित था। पर जैसा कि आप और हम सब जानते हैं कि पिछले 10 सालों में Bitcoin कितनी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ा है। इसीलिए इसके पैसे $1000 से बढ़कर $1000,000 हो गए और एरिक फिनमैन crypto से एक करोड़पति बन गया। 


3. राचेल सीगल


यह भी क्रिप्टो से अमीर होने वाली एक महिला है। यह पहले एक शिक्षिका हुआ करती थी। और अब ये एक Bitcoin करोड़पति है। साल 2017 मैं ये न्यूयॉर्क मैं रहा करती थी। तब इनके पास ज्यादा पैसे नहीं हुआ करते थे। पर इन्होंने अपनी तनख्वाह मैं पैसे बचाकर करीब $25 Crypto Currency मैं निवेश किया और धीरे धीरे इनके ये पैसे बढ़ते गए और बहुत ज्यादा हो गया। 


और कुछ ही सालों मैं इनके शेयर की कीमत इतनी ज्यादा हो गई की सीगल आज एक करोडपति है। 


4. केन एलिस


इनकी कहानी भी बहुत रोचक है। इन्होंने अपने खनन वाले व्यवसाय से पैसे बचाकर Crypto मैं निवेश करना शुरू किया। और एलिस आज एक करोडपति है। इनके पास किसी चीज की कमी नही है। ये Bitcoin से करोडपति बन गए।


आज एलिस के पास एक मासेराती भी है और वो उनके मालिक है। 2011 मैं ही एलिस ने अपना स्कूल छोड़ दिया था। और Crypto मैं निवेश करना शुरू किया। और देखते ही देखते कीमत बहुत ज्यादा बढ़ गई और ये एक करोडपति बन गए।


5. टॉमी और जेम्स


टॉमी और जेम्स नाम के दो दोनों सगे भाई है। ये तब जाकर चर्चा मैं आए थे जब ये Crypto से रातों रातों अमीर बन गए थे। जब कोविड आया तब हर तरफ लोकडाउन लगा हुआ था। और ये दोनो भाई बेरोजगार थे। ऐसे मैं इनके पास कोई रस्ता नही था। पहले ये फोटोग्राफी का काम किया करते थे। 


फिर एक दिन टॉमी और जेम्स के दोस्त ने उन्हे एक सिक्के के बारे मैं बताया जिसमे अगर वो निवेश करे तो वो अमीर बन सकते है। और इन्होंने शीबा इनु मैं निवेश करने का फैसला किया। इन्होंने पहले एक टन SHIB खरीदा और धीरे धीरे इसे जारी रखा जब इनको लगा की इसमें इनके 300 प्रतिशत तक वृद्धि हो रही है। तो इन्होंने अपनी मां और बहन को भी इसमें निवेश करवाया। और देखते ही देखते 2 महीने मैं ये दोनो करोडपति बन गए।


For You - दोस्तो ये यह कुछ कहानियां थी जो मैंने आपको बताई तो अब आपको यह तो पता लग गया होगा क्रिप्टो रातों रात आपको करोड़पति बना सकती है। अगर आप आज गरीब है और अगर आप Crypto में निवेश करते हैं तो पता नहीं आप के भाव कब बढ़ जाए और आप करोड़पति बन जाओ पर आपको एक और बात है। जो इसमें याद रखने की जरूरत है कि यह सब आपके भाग्य के ऊपर भी निर्भर करता है।


तो इसीलिए आपको पहले मार्केट को पूरी तरीके से समझ लेना है और उसी के बाद पैसे लगाने हैं। क्योंकि इसमें खोने का डर भी उतना ही रहता है जितने की पाने की खुशी तो इसीलिए पहले आप इसके बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त कर लें और उसके बाद ही इसमें पैसा लगाएं। वरना जिस तरह आप रातों रात करोडपति बन सकते है। उसी तरह आप रातों रात निवेश करने से अपना सारा पैसा खो भी सकते है। इसलिए समझदारी से निर्णय ले। ये कहानियां आपको प्रेरित जरूर कर सकती है। हमारा आज का लेख क्या क्रिप्टो आपको करोड़पति बना सकती है? कैसा लगा हमे जरूर बताएं।

Post a Comment

Do not enter any spamming comment